नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को लेकर खबर है कि 10 जून को है, जो कि वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसमें ऐसा होगा कि चंद्रमा सूर्य को इस तरह से ढकेगा जिससे सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशमान रह जायेगा और मध्य हिस्सा पूरी तरह से ढक जाएगा। वहीं बता दे कि साल 2021 का ये दूसरा ग्रहण होगा जो कि सूर्य ग्रहण होगा।
वट सावित्री व्रत को लेकर जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें, और नोट कर ले पूजा का विधि
आपको बता दे कि भारत में यह ग्रहण सूर्यास्त के पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर ही दिखेगा। वहीं दूसरी तरफ र्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में इस ग्रहण को साफ-साफ देखा जा सकेगा। साफ कहें तो असली रिंग ऑफ फॉयर का नजारा तो विदेशों में देखा जा सकेगा।
इस बार के सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को लेकर खबर है कि, 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर सू्र्य ग्रहण होगा। जो कि शाम 6 बजकर 41 मिनट तक खत्म होगा। साथ में ये भी कहा जा रहा है कि ये दृश्य उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में, कनाडा में, यूरोप में, रुस में जैसे देशों में देखा जा सकता है।
बेहत्तर स्वास्थ्य के लिए आप भी अपनाएं ये महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स
इस ग्रहण को लेकर खास बात ये है कि ये 148 साल बाद यह मौका आया है, कि शनि जंयती के दिन सूर्य ग्रहण होगा। और साथ में इस बार के सू्र्य ग्रहण को सूतक काल नहीं माना जाएगा। इसलिए इस ग्रहण के कारण पूजा पाठ, दान पुण्य पर कोई रोक नहीं होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल के पहले सूर्यग्रहण के दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है।
जानिए Jitin Prasada का Congress छोड़ BJP में जाने की असली वजह
10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है, क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का योग करीब 148 साल बाद बन रहा है। अब साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।