नई दिल्ली। सलमान खान और सोनाक्षी की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा से शादी कर ली है। तस्वीर में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है। बाद में पता चला कि यह फोटो मार्फ्ड थी और इसे फोटोशॉप से एडिट किया गया था। अब इस तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा का बयान आया है।
वेब सीरीज अपहरण 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक मिशन ने फैंस को बनाया पागल
अपनी और सलमान की शादी की वायरल हो रही तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए अपनी बात कही है। उन्होंने कहा- क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और मॉर्फ्ड फोटो में फर्क नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने हंसी वाले इमोजी का भी कमेंट में इस्तेमाल किया।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- अपनी कला का अच्छी जगह इस्तेमाल करो। इस तरह किसी की तस्वीर को मॉर्फ्ड करना गलत बात है। वहीं एक यूजर ने लिखा- वे ध्यान चाहते थे और सोनाक्षी ने उन्हें वही दिया।
सलमान और सोनाक्षी ने शादी नहीं की है। सलमान खान खुद को सिंगल बताते आए हैं लेकिन उन्हें अक्सर उनकी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ देखा जाता है। इसलिए अटकलें तेज हैं कि सलमान और यूलिया रिलेशनशिप में हैं। सलमान खान यूलिया से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके हैं।
एक बार फिर से पंजाबी गाने के जारिए Guru Randhawa ने बिखेरा अपना जादू
वहीं सोनाक्षी का नाम जहीर इकबाल से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोनाक्षी ने जहीर के साथ रिलेशनशिप से इनकार किया है। दबंग गर्ल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वो जहीर के साथ रिलेशन में नहीं हैं। जहीर केवल उनका अच्छा दोस्त है। जब दोनों किसी और के साथ रिलेशन में हैं तो ये शरारत किसी फैंस ने की होगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें