spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Sonia Gandhi Mother Death: सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

Sonia Gandhi Mother Death: सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

Breaking Desk | Btv Bharat

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन हो गया है। उनका इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था और कल अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सोनिया गांधी भी विदेश में हैं। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं।

उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे

उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे। जयराम रमेश ने बताया था कि सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश गई हैं और इस दौरान राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगे। यही नहीं जयराम रमेश ने बताया था कि इस दौरान वह अपनी बीमार मां का हाल जानने के लिए भी जाएंगी और उसके बाद ही दिल्ली लौटेंगी। इसका अर्थ है कि मां के निधन से पहले शायद सोनिया गांधी ने उनसे मुलाकात की थी और उनका हालचाल जाना था। हालांकि अब तक सोनिया गांधी की मां की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles