spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

ICC Men’s क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने Sourav Ganguly, अनिल कुंबले का लेंगे स्थान

नई दिल्ली।  BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को ICC ने पुरुष क्रिकेट समिति (Men’s Cricket Committee) का अध्यक्ष बनाया है। गांगुली की नियुक्ति 3 साल के लिए हुई है। बता दें कि वह भारत के ही पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले का स्थान लेंगे। जो नौ साल तक इस पद पर रहे। उन्होंने 3-3 सालों के तीन कार्यकाल पूरे किए।

INDvsNZ T20 Series: आज से शुरू हो रही तीन दिवसीय सीरीज, जयपुर में होगा पहला मुकाबला
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं गांगुली

BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में किया जाता है। साल 1996 में लॉर्ड्स पर डेब्यू करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। गांगुली ने 49 टेस्ट और 146 एकदिवसीय मैचों में भारत की कप्तानी की है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 49 टेस्ट मैचों में से 21 में जीत दर्ज की। जबकि, 146 वनडे में से 76 मुकाबले जीतने में सफल रहे।

BCCI के साथ ICC भी करेगा करों का भुगतान

ICC की ओर से एक अहम ऐलान करों को लेकर भी किया गया है। आईसीसी इस बात पर सहमत हो गया है कि वह BCCI की कर जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर लेगा। तमाम प्रयासों के बाद भी BCCI को भारत सरकार से करों में कोई छूट नहीं मिल रही है। अब BCCI ने इस बाबत बीच का रास्ता निकालते हुए करों का भुगतान करने का निर्णय लिया है।

ग्रेग बार्कले ने किया स्वागत

ICC की ओर से जारी बयान में अध्यक्ष ग्रेग बार्कले की ओर से लिखा गया, “मुझे ICC पुरुष क्रिकेट समिति के चेयरमैन पद पर Sourav Ganguly का स्वागत कर प्रसन्नता हो रही है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर और फिर प्रशासक के रूप में उनके अनुभव से हमें भविष्य में क्रिकेट फैसले लेने में मदद मिलेगी।”

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles