नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना महामारी के जबरदस्त संकट के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बड़ी पहल करते हुए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने इस दौरान कहा कि अभी देशभर में मारामारी का दौर चल रहा है इस दौर में एक तो एंबुलेंस मिलते नहीं हैं और यदि मिल जाते हैं तो उन्हें ज्यादा दाम मांगते हैं इसी के चलते निःशुल्क ऑटो एंबुलेंस की शुरुआत की है। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन भी फिट होंगे जो मरीजों के लिए काफूी फायदेमंद रहेगा।
माननीय सांसद श्री @SanjayAzadSln ने 30 Ambulance की शुरुआत की।
आप “दिल्ली की सेवा, देश की सेवा” निःशुल्क Ambulance सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर पर Call कर सकते है।
☎️Helpline no: 9818430043 pic.twitter.com/EpdVsTorWW
— AAP (@AamAadmiParty) May 8, 2021
दिल्ली में वैक्सीन की कमी, पर्याप्त मिले तो 3 महीने में पूरा करेंगे वैक्सीनेशन: केजरीवाल
बता दें कि संजय सिंह ने कोरोना महामारी संकट में लोगों को मदद करने के लिए आज यानि शनिवार से 30 एंबुलेंस की शुरूआत की है, जो दिल्ली के लोगों के लिए 24 घंटे तैयैर रहेंगी। खास बात ये है कि इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर Helpline no: 9818430043 भी जारी किया है। जिस पर आप कॉल करके मदद मांग सकते है। यह एंबुलेंस पूरी तरीके से निशुल्क है।
Chanakya Niti:जाने महामारी के समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं
आपको बता दें कि संदय सिंह ने दिल्ली में पिछले दिनों पहले 12 ऑटो एंबुलेंस चलाए थे। इस ऑटो एंबुलेंस की सहायता से अबतक लगभग 200 से ज्यादा मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसकी सफलता के देखते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज से पूरी दिल्ली में एंबुलेंस सेवा शुरू की है।