नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर मानो रौद्र रूप धारण कर लिया है। देश में हर दिन एक लाख से ज्यादा मामले आ रहे है। वहीं अब कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अहम फैसला लिया है। उन्होंने दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 9, 2021
दिल्ली में अप्रैल में कोरोना के नए मामले
1 अप्रैल- 2790
2 अप्रैल- 3594
3 अप्रैल- 3567
4 अप्रैल- 4033
5 अप्रैल- 3548
6 अप्रैल- 5100
7 अप्रैल- 5506
रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर जोरदार हमला, कह दी ये बड़ी बात
बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 7437 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और 24 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक राष्ट्रीय राजधानी में कुल 698008 लोग संक्रमित हुए हैं, और 11157 मरीजों की मौत हुई है। आकड़ो के अनुसार अभी दिल्ली में 23181 मरीजों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है।