spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Bihar की राजनीति में फिर खड़ा होगा तूफान, Lalu Yadav के खिलाफ CBI ने फिर खोला केस

Bihar की राजनीति में फिर खड़ा होगा तूफान, Lalu Yadav के खिलाफ CBI ने फिर खोला केस

Breaking desk | BTV Bharat

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई ने रेलवे प्रोजेक्ट्स के आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला फिर से खोल दिया है। केंद्रीय एजेंसी के इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो सकती है। खासतौर पर नीतीश कुमार के आरजेडी के साथ जाने के बाद यह फैसला अहम है। यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे और उसी दौरान रेलवे के प्रोजेक्ट्स के अलॉटमेंट में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने 2018 में शुरू की थी। यह जांच मई 2021 में बंद कर दी गई थी।

आरोपों के आधार पर फिलहाल कोई मामला नहीं बनता

तब सीबीआई सूत्रों का कहना था कि आरोपों के आधार पर फिलहाल कोई मामला नहीं बनता है। लालू यादव के अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बेटियों चंदा यादव और रागिनी यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने इस केस को नीतीश कुमार की ओर से पाला बदल के कुछ महीने बाद ही खोलने का फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ गठबंधन कर लिया है। नीतीश कुमार ने यह कहते हुए भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है कि वह उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

बिहार की राजनीति में हलचल फिर से तेज हो रही है

सीबीआई के इस कदम से बिहार की राजनीति में हलचल फिर से तेज हो रही है। आरजेडी की ओर से लगातार भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल करने का लगाया जाता रहा है।

ये भी पढ़े: Breaking: Finance Minister Nirmala Sitharaman की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,033,893
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 12:50 PM
533,540
Total deaths
Updated on March 28, 2024 12:50 PM
44,500,353
Total active cases
Updated on March 28, 2024 12:50 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 12:50 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles