spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

सुनील शेट्टी के बेटे ‘अहान’ हुए फिल्म डेब्यू के लिए तैयार, अक्षय-अजय ने शेयर किया पोस्टर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अब एक नई पारी खेलने के लिए तैयार हो चुका है, कई सारे स्टार किड्स फिल्म डेब्यू कर रहे है। वहीं अब सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है, अहान शेट्टी (Ahan Shetty) फिल्म तड़प से बॉलीवुड में एंट्री ले रहे है। जिसका पोस्टर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर शेयर करके स्वागत किया है अहान का।

कॉमेडियन Sunil Grover क्यूं बेच रहे है सड़क पर जूस और छोले कुल्चे ??

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी

सुनील शेट्टी की बात करें तो मनोरंजन जगत में अपने लुक और स्टाइल के चलते आज भी खुब तारीफें बटोरते दिखते है। और अपने टाइम के काफी पॉपुलर हीरों रहे है सुनील, फिलहाल तो काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है सुनील शेट्टी है। पर सुनील शेट्टी के बच्चे अब सिनेमा जगत के लिए तैयार हो गए है, काफी समय पहले सुनील की बेटी आथिया ने डेब्यू किया था और सुनील के बेटे अहान भी फिल्मों में डेब्यू के लिए तैयार हो गए है।

हाल ही में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि अहान की फिल्म का पोस्टर है। इसमें खिलाड़ी कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,- ‘एंग्री यंग मैन लुक में गजब ढा रहे हो हो। बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हूं। 24 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म तड़प के लिए मेरी शुभकामनाएं और प्यार।’ अक्षय के अलावा अजय देवगन ने भी पोस्टर शेयर करके सुनील शेट्टी को बधाई दी है साथ में अहान का फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

आपको बता दे कि फिल्म ये फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर लव स्टोरी है और इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है। वहीं ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म RX 100 का रीमेक है, इसीलिए ऐसा मना जा रहा है कि ये फिल्म भी हिंदी सिनेमा पर अलग ही कमाल दिखाएगी और लोगों को पसंद आएगी। तड़प में अहान और तारा लीड रोल में दिखाई पड़ेंगे।

राखी ने दी bigboss14 के सदस्यों को पार्टी, अभिनव और रुबीना नहीं आए नजर

आहान शेट्टी और आथिया शेट्टी

आहान और आथिया दोनों ही स्टार किड्स है तो जाहिर है कि दोनों ही सितारों से दर्शकों को काफी उम्मीदें होगी, दोनों में ही दर्शेक कुछ नया देखना चाहते होगें। पर ऐसा जरुरी नहीं है हीरों के बच्चे आगे चलकर हीरों ही बने। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है और सिनेमाजगत में तो इसके कई सारे उदाहरण है कि कई सारे सुपरस्टार के बच्चे फ्लॉप रहे है। वहीं आहान की बात करे तो 21 साल के आहान मुंबई में पले बढ़े हैं लेकिन उन्होंने अपने अभिनय की पढ़ाई अमेरिका से की है, हर किसी को इस बात का इंतजार है कि अहान सिनेमा में कितना योगदान देते है। आहान की बहन अथिया शेट्टी को सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की फिल्म में सूरज पंचोली के साथ लॉन्च किया था, हालांकि वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास खेल नहीं दिखा सकी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 4:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 4:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 4:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 4:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles