spot_img
26.8 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

Harsh Vardhan के कैबिनेट से छुट्टी पर BTV BHARAT का सुपर सर्वे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने तमाम सियासी अटकलों को ध्वस्त करते हुए अपने कैबिनेट का विस्तार कर लिया है। मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के साथ मंत्रियों के विभागों में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं। मंत्रीमंडल से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन समेत 12 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया है। स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन के कैबिनेट से छुट्टी पर BTV BHARAT की टीम ने इंटरनेट के माध्यम से सर्वे किया है। लोगों ने हर्षवर्धन के मंत्रीमंडल से छुट्टी किए जाने पर अपनी क्या राय दी जानें….

Modi Cabinet Ministers के विभागों का ऐलान, जानें किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

हर्षवर्धन को लेकर BTV BHARAT का सर्वे

स्वास्थय मंत्री डॉ हर्षवर्धन को भी मोदी मंत्रिमंडल से हटाया गया है। मंत्रीमंडल से हर्षवर्धन को बाहर लिए जाने के बाद से कुछ लोगों में नाराजगी दिखी तो कुछ लोगों ने इसे सही बताया। BTV BHARAT के सर्वे में जहां 37 फीसदी लोगों ने कहा कि कोरोना संकट में जो मिसमैनेजमेंट हुई है उसके लिए अकेले हर्षवर्धन ही जिम्मेवार नहीं है, बल्कि इसके लिए पीएम मोदी भी जिम्मेवार है।

वहीं 58 फीसदी लोगों ने BTV BHARAT से कहा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जो सरकार के सामने समस्याएं आई इसके लिए केवल हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन जिम्मेवार है। लोगों का कहना कोरोना की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ सिस्टम को लेकर जो मिसमैनेजमेंट हुई, जैसे हॉस्पिटल में बेड की कमी, ऑक्सीजन की कमी इत्यादि के लिए हेल्थ मिनिस्टर का एक्टिव ना होने के कारण कैबिनेट से बाहर जाने का मुख्य वजह बनी है। जबकि 5 प्रतिशत लोगों की राय है कि स्वास्थय मंत्री हर्षवर्धन की पूरे ढ़ाई साल के कार्यकाल के दौरान की गई कामों की समीक्षा के आधार पर उन्हें कैबिनेट से बाहर किया गया है।

फेरबदल: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल

सर्वे में 1495 लोगों ने जाहिर की अपनी राय

मोदी मंत्रिमंडल से डॉ हर्षवर्धन को बाहर किए जाने के बाद BTV BHARAT ने इंटरनेट के माध्यम से सुपर सर्वे किया है। इस सर्वे में 1495 लोगों ने भाग लिया। इसमें 37 प्रतिशत लोगों ने हर्षवर्धन के फेवर में अपनी राय दी। वहीं 58 प्रतिशत लोगों ने हर्षवर्धन को मंत्रीमंडल से हटाए जाने का समर्थन भी किया है। जबकि 5 प्रतिशत लोगों ने न्यूट्रल प्रतिक्रिया दी है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
0
Total recovered
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles