नई दिल्ली। ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राज्य सरकार ने शुक्रवार को विकास आयुक्त रहे सुरेश चंद्र महापात्र को ओडिशा के मुख्य सचिव और मुख्य विकास आयुक्त रूप में नियुक्त किया है।
बता दें कि इससे पहले ओडिशा के मुख्य सचिव असित कुमार त्रिपाठी थे जिन्हे राज्य सरकार ने पश्चिमी ओडिशा विकास परिषद (WODC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं अब सूबे के मुख्य सचिव के रूप में सुरेश चंद्र महापात्र अपनी जिम्मेवारी संभालेगे।
बता दें कि त्रिपाठी इससे पहले भी की अहम जिम्मेवारी सभाल चुके है। लेकिन अब जो जिमेमवारी मिली है वो क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, कृषि व्यवसाय और उद्योग पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार की होगी। विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना को विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है।