spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Video:रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एक्टर की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती जेल पहुंच गई हैं। NBC ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही दो बार रिया की तरफ से जारी की गई जमानत याचिका भी कोर्ट की तरफ से खारिज कर दी गई है। इसी बीच रिया चक्रवर्ती का एक और वीडियो वायरल हुआ है जिससे वो बड़ी मुसीबत में फंसती नज़र आ रही हैं।

NBC ने 3 दिनों की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती से कई बार ये सवाल किया कि वो ड्रग्स लेती हैं या नहीं। लेकिन रिया ने हर बार अपने जवाब में यही कहा कि वो ड्रग्स नहीं लेती हैं और ना ही कभी लेने की सोची है। जिस मामले में एनबीसी लगातार जांच कर रही है।

https://www.instagram.com/p/CE-utb-ggoH/?utm_source=ig_web_copy_link

अब रिया का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ बैठकर नशा करती नज़र आ रही हैं। वीडियो में रिया खुद इसे रोल्ड सिगरेट बताती हैं।

स वीडियो को बनाने वाला शख्स पूछता है कि क्या ये हर्बल स्टिक है, जिसपर सुशांत मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि ये वीएफएक्स है। तो रिया कहती हैं कि ये रोल्ड सिगरेट है।

बता दें कि ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के घर का है। जिसमें रिया और एक्टर नशे में धुत होकर गाना गाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सैमुअल और सिद्धार्थ पिठानी को भी देखा जा सकता है।

हाल ही में कोर्ट से जमानत के लिए पेशी के दौरान रिया चक्रवर्ती ने NCB पर कई संगीन आरोप लगाए थे। रिया ने NCB पर उनके हिसाब से जवाब देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही रिया के वकील ने भी अपनी दलील में कहा था कि रिया बेकसूर हैं उन्हें जल्द से जल्द रिहा करना चाहिए।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles