spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ से तब्बू का पहला लुक सामने आया

नई दिल्ली। अजय देवगन की जल्द ही नई फिल्म भोला आने वाली है, फिल्म की रिलीज को अभी बहुत वक्त है। मेकर्स ने ‘भोला’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया था। अब तब्बू के किरदार की भी पहली झलका सामने आ चुकी है।

‘भोला’ को अजय देवगन ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह तब्बू के साथ उनकी 9वीं फिल्म होगी। मूवी से मेकर्स ने तब्बू का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें वह एक दबंग पुलिस अफसर के लुक में नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

खैर इस तब्बू के लुक को लेकर अजय देवगन ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के वॉइस ओवर में तब्बू कहती हैं, ‘आज रात या तो वो हमें ढूंढ लेगा या हम उसे। गोली तो खानी पड़ेगी।’

अजय देवगन द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म 2019 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। कैथी को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था। अब उसी कहानी को अजय देवगन हिंदी भाषा में दर्शकों को दिखाने वाले हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles