spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Tech News: कोरोना के चलते अमेजन ने भारत में रोकी प्राइम डे सेल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देश में कई चीजों पर काफी फर्क पड़ा है। इसके चलते जान और माल का हमको बहुत नुकसान हुआ है। फिर भी स्थिति सही नही हो रही है। वहीं हाल ही में देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण अमेजन इंडिया ने अमेजन प्राइम डे सेल पर रोक लगा दी है।

वहींअमेजन, गूगल और कई भारतीय कंपनियां सरकार की मदद के लिए आगे आई हैं। देश में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन और दवा के लिए कई देश आगे आए हैं। अमेजन प्राइम डे सेल पर रोक के बारे में सबसे पहले CNBC ने जानकारी दी है और उसके बाद अमेजन ने भी पुष्टि की है। अमेजन प्राइम डे सेल का आयोजन सालाना तौर पर आमतौर पर जुलाई में आयोजित होती है।

इस सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर्स को ही शॉपिंग करने की इजाजत मिलती है और उन्हें कई तरह के ऑफर मिलते हैं। अमेजन प्राइम डे सेल में ग्राहकों को फास्ट शिपिंग के अलावा कई शानदार ऑफर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भी संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अपनी आगामी लॉन्चिंग को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है।

बता दे कि रियलमी का इवेंट 4 मई को होने वाला था जिसमें Realme X7 Max की लॉन्चिंग होने वाली थी। यह फोन Realme GT Neo का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। 4 मई वाले इवेंट में Realme TV भी लॉन्च होने वाला था। Realme इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट करके एनिवर्सरी सेलिब्रेशन को रद्द करने और आगामी इवेंट को टालने की जानकारी दी है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 6:39 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 6:39 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 6:39 PM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 6:39 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles