spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Tech News: लैपटॉप खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली। जाहिर है कि कोरोना काल में स्मार्टफोन के बाद लैपटॉप (Laptop) एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा हुआ है। स्कूल की पढ़ाई से लेकर ऑफिस तक का काम लैपटॉप के जरिए किया जा रहा है। अगर आप अपने लिए नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको लैपटॉप खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना है।

Tech News: ट्विटर ने लगाई पंबादी, ऐसा करने से मिलेगी सजा

तो हम आपको बता दे कि लैपटॉप खरीदने से पहले बजट तय करना बहुत जरूरी है, क्योंकि बाजार में अलग-अलग रेंज के लैपटॉप मौजूद हैं। यही कारण है कि लोग अपने लिए बेहतर लैपटॉप का चुनाव नहीं कर पाते हैं। तो हमेशा ध्यान रखें कि सबसे पहले बजट तय करें। इससे आपको लैपटॉप खरीदने में आसानी होगी।

इसके बाद आपको लैपटॉप खरीदने के दौरान स्क्रीन साइज पर भी ध्यान देना जरूरी है। ज्यादातर लोगों को बड़ी स्क्रीन वाले लैपटॉप पसंद हैं, जबकि कई को छोटी स्क्रीन वाले लैपटॉप पसंद आते हैं। आप अपने हिसाब से लैपटॉप की स्क्रीन का चुनाव करें। आमतौर पर 14.5 या 15 इंच के स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप को ज्यादा खरीदा जाता है।

Tech News: आज भारत में दस्तक देनें वाला है Samsung का 5G फोन

वहीं इसके अलावा लैपटॉप खरीदते समय प्रोसेसर और रैम जैसे आंतरिक फीचर्स पर ध्यान दें। अगर आप अपने इस्तेमाल के लिए सही प्रोसेसर और रैम का चुनाव नहीं करते हैं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सामान्य कार्य के लिए इंटेल आई3, इटेल आई5 या इंटेल आई7 प्रोसेसर ठीक है। 4GB रैम वाले लैपटॉप को चुनना भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

और आजकल सभी कंपनियां अपने लैपटॉप में 2 से 3 यूएसबी टाईप-सी पोर्ट देती हैं। इन यूएसबी पोर्ट वाले लैपटॉप को खरीदना फायदे का सौदा है, क्योंकि ये यूनिवर्सल होते हैं। आप इन पोर्ट के जरिए आसानी अपने टाईप-सी पोर्ट वाले फोन को लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं। लैपटॉप खरीदते समय बैटरी के साथ-साथ बैटरी बैकअप पर ध्यान देना चाहिए। अधिकतर लैपटॉप में लिथियम ऑयन की बैटरी होती।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles