spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

क्रिकेटर ‘शेन वार्न’ के निधन से बॉलीवुड में छाई शोक की लहर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शेन वार्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आग की लपटों की तरफ तेजी से फैली है। बॉलीवुड के भी कई कलाकारों ने उनके निधन पर सदमा जताते हुए दुख प्रकट किया है। इनमें शिल्पा शेट्टी, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अनिल कपूर और अजय देवगन जैसे कलाकार शामिल है।

सलमान खान के संग शादी को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने पीछे परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को सदमा देकर चले गए है। उनके जाने से बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है। इसके पहले फॉक्स स्पोर्ट्स ने शेन वॉर्न के निधन की पुष्टि करते हुए एक वक्तव्य जारी किया था।

उन्होंने कहा था, शेन वार्न अपने घर पर मृत पाए गए, उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं बचाए गए।’ शिल्पा शेट्टी ने शेन वार्न के राजस्थान रॉयल्स के टीम में होने दौरान काफी काम किया था। उन्होंने शेन वार्न के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘लीजेंड्स लिव ऑन शेन वार्न।’

वहीं रणवीर सिंह ने शेन वार्न की तस्वीर शेयर करते हुए टूटे दिल की इमोजी शेयर की है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘शेन वार्न की असमय मृत्यु से दुखी हूं। आप क्रिकेट के खेल को बिना इस व्यक्ति के पसंद नहीं कर सकते। यह दिल तोड़ने वाली खबर है, ओम शांति।’

वेब सीरीज अपहरण 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक मिशन ने फैंस को बनाया पागल

वहीं सनी देओल ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया ने एक नगीना खो दिया। शेन वार्न आप बहुत जल्दी चले गए। वहीं अजय देवगन ने लिखा है, ‘शेन वार्न की निधन की खबर से अभी भी जूझ रहा हूं। आपका क्रिकेट लोगों के दिलों में हमेशा याद रहेगा।’ फिलहाल तो हर तरफ शोन को लेकर फैंस और सेलेब्स अपना अपना दुख प्रकट कर रहे है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles