spot_img
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

ये है ‘महात्मा गांधी’ के अनमोल विचार जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

नई दिल्ली। देश में देश में 2 अक्टूबर कोमोहनदास करमचंद गांधी की जयंती मनाई जाती है। और देश में इस दिन हर कोई अपने अपने हिसाब से इस दिन को मनाता है। जाहिर है कि मोहनदास करमचंद गांधी को उनकी नीतियों और आंदोलनों के लिए जाना जाता है। अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में गांधी भारत के लोगों के लिए एक महान नेता, समाज सुधारक और मौलिक व्यक्ति साबित हुए। सम्मान देने के लिए लोग उन्हें बापू कहते हैं।

जानिए दुनिया की वो पांच गुप्त जगहों के बारें में जिनके बारें में नहीं पता किसी को

महात्मा गांधी को उनके विचार, उनकी अलग किस्म के संदेशों के लिए जाना जाता है। तो आज हम आपको बताते है बापू के वहीं अनमोल विचार जो बदल लेंगे आपकी जिंदगी।

1. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

2. कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।

3. धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।

4. हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा।

5. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।

6. खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

7. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

8. जिस दिन से महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी। उस दिन हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली है।

9. एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं।

10. विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।

11. हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ। लेकिन अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो कई परिणाम नहीं होगा।

12. दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles