spot_img
31.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

महामारी के बीच खुद को शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है ये टिप्स

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीनेशन तेजी से चल रहा है और दूसरी ओर कोरोना के नए केस भी रोज अच्छी-खासी संख्या में आ रहे हैं। यानी टीकाकरण और महामारी के बीच जंग चल रही है। ऐसी ही कुछ जंग हमारे घर के जीवन और बाहर निकलने के खतरे के बीच है। इन सब के बीच शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती है। इसलिए विशेषज्ञ लोगों को इसके लिए टिप्स दे रहे हैं।

हार्ट रेट का बढ़ना दिल और दिमाग दोनों के लिए बेहद खतरनाक

वायरस से लड़ने और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाने के लिए आप भी खाए ये सब्जियां

 लोगों से जुड़े रहें- अब भी लोग बाहर कम निकल रहे हैं और अकेला महसूस कर रहे हैं। याद रखें- रिश्ते मानसिक सेहत के लिए जरूरी हैं। इसलिए दोस्तों और परिवार के साथ फोन, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए जुड़े रहें।

अपनी चिंताओं के बारे में बात करें- परिवार और दोस्तों से खुलकर बात करें। जो भी चिंता या परेशानी है, उसके बारे में उन्हें बताएं। वहीं, दूसरों की परेशानी भी सुनें और उनकी मदद करें। ज्यादा तनाव हो तो मनोवैज्ञानिक से परामर्श लें।

 प्रैक्टिकल योजना बनाएं- वक्त से पहले योजना बना लेने से रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव कम होता है। सामान, दवा कैसे मंगानी है, उसकी पूरी तैयारी करें। ऑनलाइन या फोन के जरिए होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। वहीं अगर आपको किसी दूसरी जगह मौजूद व्यक्ति की देखभाल करनी है तो फोन पर उनके साथ संपर्क में रहें। स्थानीय प्रशासन की भी मदद ले सकते हैं।

अपने शरीर का ख्याल रखें- अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इसके लिए सक्रियता और संतुलित आहार जरूरी है। पानी भी पर्याप्त मात्रा में पिएं। याद रखें कि शारीरिक सक्रियता से मूड भी अच्छा होता है। ऑनलाइन ढेर सारे व्यायाम के वीडियो हैं, उन्हें देखकर नए व्यायाम आजमाएं। वहीं नशे से परहेज करें।

 अच्छी नींद लें- अच्छी नींद बड़ा बदलाव लाती है। आप कैसा महसूस करते हैं, इस पर नींद का काफी प्रभाव होता है। इसलिए अपनी नियमित नींद के पैटर्न को बिगड़ने न दें।

 खुद को शांत रखने के लिए वक्त निकालें- यह मुश्किल भावनाओं और चिंताओं से लड़ने में मदद कर सकता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। रिलैक्सिंग टेक्निक आपको चिंता की भावनाओं से निपटने में भी मदद कर सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles