spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

कुछ इस तरह Rhea Chakraborty ने किया सुशांत को जन्मदिन विश

नई दिल्ली। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं।

BB15: रश्मि को लेकर भड़के यूर्जस, जब बात आई मिड-वीक एविक्शन

रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम का मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

रिया के इस वीडियो को मिनटों में ही 12 हजार लोगों ने देख लिया है। इतनी ही नहीं लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।

पत्नी के जन्मदिन पर Ayushmann Khurrana ने लिखा खास नोट

गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। दोनों ने 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,294
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
581
Total active cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
44,465,783
Total recovered
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles