नई दिल्ली। साल 2020 बहुत खराब रहा है पर शादीयों की बात करें तो ऐसा लग रहा है कि कोई बचा नहीं है। 2020 में कितने ही सितारों ने सगाई और शादी कर ली है। फिलहाल तो खबर आ रहीं है कि रणवीर कपूर और आलिया भट्ट सगाई कर रहे है। दोनों सितारें अपने पूरे परिवार समेत कल रणथंभोर के लिए रवाना हुए है।
क्या सच में आलिया कर रहीं है सगाई
साल 2020 मे क्या क्या हुआ है, कितना बुरा समय हमने देखा है। पर अगर शादी, प्यार औऱ रिश्तों का बात करें तो सब अच्छा भी रहा है। हां ये कह सकते है कि किसी ने अपनों को खोया है तो किसी को उनका प्यार भी नसीब हुआ है। अगर कोई अकेला रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ भी रहा है। बहुत कुछ अच्छा बुरा रहा ये साल।
फिलहाल तो बॉलीवुड से खबर आ रही है कि रणबीर और अलिया सगाई कर रहे है, खैर अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। कल दोनों को पूरे परिवार के साथ एअरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों पूरे परिवार समेत रणथंभौर के लिए रवाना हुए थे। और खबर थी कि शायद दोनों नए साल साथ में मनानें के लिए गए है।
पर अब खबर आई है कि दीपिका और रणवीर भी पिंक सिटी जयपूर के लिए रवाना हुए है। इससे पहले जयपूर में महेश भट्ट भी है। इतना ही नहीं आलिया और रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी ने भी कल उड़ान भरी है। वहीं कारण जौहर भी बुधवार को गोवा से रणथंभौर पहुंच गए है। अब इतने सितारों का एक जगह एक साथ होना, कोई तो बात होगी। अब देखना होगा कि क्या सगाई होनी है या फिर नए साल ही सेलिब्रट होना है। खबरों से तो ये भी बात सामने आई है कि 30 दिसंबर को सगाई होनी है।
कितने सितारें इस साल बधें बधंन में
2020 में बहुत सारें सितारें प्यार के बंधन में बंध चुके है। कितने ही लोगों को अपना प्यार शादी और सगाई के रुप में मिल गया है। इस लिस्ट में नेहा से लेकर गौहर खान का नाम शमिल है। वैसे कुछ लोगों का दिल भी टुट चुका है।