spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Tokyo Olympics 2020: ब्रॉन्ज से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, लेकिन जीता देशवासियों का दिल

नई दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कांस्य पदक जीतने से चूक गई हो लेकिन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देशवासियों का दिल जीत लिया है। अप्रत्याशित प्रदर्शन करके सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में ब्रिटेन से 3-4 से हार गई। इस रोमांचक मैच के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई दिग्गजों ने भारतीय हॉकी टीम को आगे के लिेए शुभकामनाएं दी।

इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया और कहा- भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके हर भारतीय का दिल जीत लिया है। हमें आप सभी पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम भले ही महिला हॉकी में पदक से चूक गए लेकिन यह टीम नये भारत को प्रतिङ्क्षबबित करती है जिसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नयी ऊंचाइयों को छू रहे हैं। खिलाडिय़ों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के हर सदस्य में जबर्दस्त साहस, कौशल और दृढ़ता है। भारत को इस टीम पर गर्व है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा महिला हॉकी टीम को ब्रिटेन के खिलाफ जुझारू प्रदर्शन पर बधाई। अपना जुझारूपन बनाये रखिये और प्रेरित करते रहिये। भविष्य के लिये शुभकामनाएं। ओडिशा सरकार दोनों हॉकी टीमों की प्रायोजक है।

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है। उन्होंने लिखा भारत की बेटियां . हमारी सर्मिपत खिलाड़ी। हमें आप पर गर्व है। उन्होंने लिखा हमारी महिला हॉकी टीम ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया। इससे हमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। आपने रास्ता दिखा दिया है

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले और वी वी एस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणास्रोत बनेगा।

चक दे इंडिया’ में महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने ट्वीट किया दिल टूट गया। लेकिन सिर गर्व से ऊंचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन। आपने भारत में सभी को प्रेरित किया जो अपने आप में जीत है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles