नई दिल्ली। जहान कपूर जो कि कपूर खानदार से निकलने वाले नए कलाकार है और उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया है। जहान कपूर हंसल मेहता की फिल्म फराज में नजर आने वालें हैं, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जहान, शशि कपूर के पोते हैं।
जहान कपूर पहली फिल्म से उन्होंने दिखा दिया कि कहानियों के चुनाव के मामले में वो कपूर फैमिली के बाकी सदस्यों से कुछ अलग हैं।
फराज का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया, जिसमें जहान के साथ परेश रावल के बेटे आदित्य रावल मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने किया है। फराज सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है और इंसानियत और आतंकवाद के बीच वैचारिक सोच के अंतर को दिखाती है।
खैर अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। जहान कपूर अपने परिवार की तरह ही बॉलीवुड में आगे जाते है या कुछ नया होगा। फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।