spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

Biplab Deb Resigns: त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, अमित शाह से की थी मुलाकात

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Deb) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा आज राज्यपाल एसएन आर्य को सौंपा। बता दें कि कल बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।

Punjab Congress को बड़ा झटका, Sunil Jakhar ने पार्टी को कहा अलविदा
इस्तीफे के बाद बिप्लब का बयान

इस्तीफा देने के बाद देब (Biplab Kumar Deb) ने कहा, पीएम मोदी से मेरी बात हुई है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा तो मैंने यह कदम उठाया। आगे विधानसभा चुनाव होने हैं, उसकी तैयारियों में लगूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करता रहूंगा।

आज शाम नए नेता की घोषणा 
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में त्रिपुरा में हैं। बिप्लब कुमार देब की जगह लेने वाले नए नेता की घोषणा आज शाम की जाएगी। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिप्लब देब के नेतृत्व में पिछले 4 सालों में राज्य में काफी विकास हुआ है। आज उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
कई विधायक थे नाराज
बिप्लब देब के खिलाफ सालभर से कई विधायकों की नाराजगी चल रही थी। पिछले साल जून में विधायकों का एक समूह बिप्लब देब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने दिल्ली आया था। हालांकि, तब हाईकमान ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था और राज्य प्रभारी विनोद सोनकर से इस मुद्दे को हल करने के लिए कहा गया था।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनावों में माणिक सरकार की कम्युनिस्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद भाजपा ने राज्य में सत्ता हासिल की थी। 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन में भाजपा के 36 विधायक हैं और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के 8 विधायक हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 9:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles