spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

निजामाबाद में NH पर अचानक रुका ट्रक, पीछे से टकराई बस के उड़े परखच्चे, 49 जख्मी

निजामाबाद में NH पर अचानक रुका ट्रक, पीछे से टकराई बस के उड़े परखच्चे, 49 जख्मी

Breaking Desk | BTV bharat

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक एनएच पर अचानक रुक गया। तभी पीछे तेज गति से आ रही एक बस उससे टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच इतनी भयंकर टक्कर हुई कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 49 लोग बुरी तरह घायल बताये जा रहे हैं। 15 लोग गंभीर हैं। यह हादसा तेलंगाना के अरमूर कस्बे के परकिट गांव के बाहरी इलाके में हुआ।

जोरदार टक्कर में बस में सवार 49 लोग घायल हो गए।

एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में बस में सवार 49 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस हैदराबाद से नागपुर के रास्ते में थी

जानकारी के अनुसार, राजधानी ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस हैदराबाद से नागपुर के रास्ते में थी। एनएच-43 पर जब राजमार्ग पर दुर्घटना हुई। एक ट्रक बीच रास्ते में रुका हुआ था। तभी पीछे तेजी से आ रही एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस में यात्रा कर रहे 49 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 15 को गंभीर चोटें आईं हैं।

ये भी पढ़े: Namaz in Gurudwara: Indore के गुरुद्वारे में पढ़ी गई नमाज, भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर आई सामने

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles