spot_img
34.1 C
New Delhi
Wednesday, June 12, 2024

नौसेना के बेड़े में शामिल हुए दो MH-60R Helicopter, समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का एक और संकेत मिला है। अमेरिकी नौसेना ने पहले दो MH-60R मल्टी रोल हेलीकॉप्टर्स (MH-60R Helicopter) भारतीय नौसेना को सौंप दिए है। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित ये 24 हेलीकॉप्टर खरीद रही है जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है।

सैन डिएगो के नौसैन्य हवाई स्टेशन नॉर्थ आइलैंड या एनएएस नॉर्थ आइलैंड में शुक्रवार को हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से भारतीय नौसेना को औपचारिक तौर पर हेलीकॉप्टर सौंपे। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू इसमें शामिल हुए। संधू ने कहा कि सभी मौसमों में काम करने वाले मल्टी रोल हेलीकॉप्टरों का बेड़े में शामिल होना भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत-अमेरिका की दोस्ती नई ऊंचाइयां छू रही है।’

मानसून सत्र से पहले सभापति Venkaiah Naidu ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, PM मोदी भी होंगे शामिल
नौसेना की बढ़ेंगी ताकत

बता दे एमएच-60आर हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने वाला हेलीकॉप्टर है। जिसे विमानन की नई तकनीकी के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। इन एमआरएच के शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रिआयामी क्षमताएं बढ़ेंगी। हेलीकॉप्टरों को कई विशिष्ट उपकरण और हथियारों से भी लैस किया जाएगा। भारतीय चालक दल का पहला बैच अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है।

Priyanka Gandhi ने संभाला यूपी का मोर्चा, आज रेप पीड़ितों के परिजनों से करेंगी मुलाकात
2020 में मिली थी मंजूरी

रक्षा विभाग के अनुसार, इस प्रस्तावित बिक्री से भारत की सतह-रोधी और पनडुब्बी रोधी युद्धक अभियानों की क्षमताएं बढ़ेंगी। भारत इन क्षमताओं का इस्तेमाल क्षेत्रीय खतरों से निपटने और अपने देश की रक्षा को मजबूत करने के तौर पर करेगा। भारत सरकार ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक यात्रा से हफ्तों पहले फरवरी 2020 में हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी थी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 12, 2024 3:41 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 12, 2024 3:41 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 12, 2024 3:41 AM
0
Total recovered
Updated on June 12, 2024 3:41 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles