पश्चिम बंगाल के आर्मी अस्पताल में घुसे दो Elephants, वीडियो हुआ वायरल | BTV Bharat
Viral Desk | BTV Bharat
सोशल मीडिया पर कई बार जानवरों के मजेदार वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। हालांकि अकसर ये लड़ते झगड़ते रहते हैं लेकिन कभी-कभी इन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान भी आती है। ऐसी ही एक तस्वीर पश्चिम बंगाल से आई है जहां एक अस्पताल के वार्ड में दो हाथी घुसे हुए दिखे। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई लोगों को मजा आ गया। दरअसल, यह वीडियो पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी छावनी स्थित एक अस्पताल से सामने आई है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि यह दोनों अस्पताल में गए हैं। इसमें दिख रहा है कि एक हाथी अस्पताल की बिल्डिंग के अंदर एक हॉल का राउंड लेते हुए दिखाई दे रहा है जबकि एक हाथी दरवाजे की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है।
इतना ही नहीं इनके आसपास कोई इंसान भी नहीं नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि सूनसान पाकर दोनों अस्पताल में घुस गए थे। वीडियो में दिख रहा ही कि जब हाथी अस्पताल के रूम में घुस रहे थे तो कुछ लोग उन्हें भगाने की भी कोशिश कर रहे थे।