spot_img
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 2, 2023

UK PM Elections: लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, छह साल में देश को मिला चौथा पीएम

UK PM Elections: लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, छह साल में देश को मिला चौथा पीएम

International Desk | BTV Bharat 

ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी ने दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद आज संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में उसका नेता और देश का अगला प्रधानमंत्री तय कर लिया। पीएम पद की इस रेस में आखिर तक सिर्फ दो ही चेहरे बचे थे- पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस। दोनों नेताओं के बीच हुए चुनाव में पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को 60399 वोट वहीं उनकी प्रतिद्वंदी लिज ट्रस को 81326 वोट मिले।

लिज ट्रस को अपनी पहली पसंद बताया

कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता ने एलान करते हुए लिज ट्रस को अपनी पहली पसंद बताया। वे ही ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने पीएम पद की रेस में ऋषि सुनक को पछाड़ा। ट्रस छह साल में इस देश की चौथी पीएम होंगी। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं। यूके की अगली प्रधानमंत्री के रूप में नामित होने के बाद विदेश सचिव लिज ट्रस ने कहा कि मैं ऊर्जा संकट और ऊर्जा आपूर्ति के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा पर दीर्घकालिक जरूरतों में करों में कटौती और हमारी अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए एक बेहतर योजना बनाउंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,722,605
Confirmed Cases
Updated on April 2, 2023 2:53 PM
530,881
Total deaths
Updated on April 2, 2023 2:53 PM
18,389
Total active cases
Updated on April 2, 2023 2:53 PM
44,173,335
Total recovered
Updated on April 2, 2023 2:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles