नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Ukraine Russia War) के बीच कई भारतीय छात्र युक्रेन में फंस गए हैं। उनकी वतन वापसी के लिए कोशिशें शुरू हैं। इस बीच यूक्रेन से बाहर निकाल कर भारतीय छात्रों को आज रात नौ बजे मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) लाया जा रहा है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जानकारी दी है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई रवाना हो गई है। इसके लिए मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने पूरी तैयारी कर ली है।
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध पर UNSC में मतदान, चीन और भारत ने बनाई वोटिंग से दूरी
भारतीय विद्यार्थियों के आगमन की तैयारी के लिए ब्लॉक
एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पेशल कॉरिडोर को भारतीय विद्यार्थियों के आगमन की तैयारी के लिए ब्लॉक कर दिया है। ये इंडियन स्टूडेंट्स एयर इंडिया के विमान -A11944 से मुंबई पहुंचेंगे। इस बारे में एयरपोर्ट प्रशासन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट की ओर से यूक्रेस के संकट से निकल कर मुंबई में लैंड करने वाले भारतीय छात्रों की पूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई।
विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। pic.twitter.com/zWRShNruNM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022
कोविड 19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य
सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए रात नौ बजे पहुंचने वाले इन यात्रियों के लिए एयरपोर्ट ने स्पेशल कॉरिडोर को ब्लॉक कर दिया है। एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेश (APHO) की टीम आवश्यक रूप से एयरपोर्ट पर इन यात्रियों के टेंपरेचर टेस्ट करेगी। पैसेंजर को कोविड 19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने को कहा जाएगा या फिर आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा जाएगा।
भारतीयों को निकालने के प्लान के विषय में भी डिटेल जानकारी
आज हुई कैबिनेट की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैबिनेट के अपने सभी साथियों को रूस यूक्रेन युद्ध में भारत की रणनीतिक स्थिति की जानकारी दी। साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैबिनेट के सभी साथियों को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के प्लान के विषय में भी डिटेल जानकारी दी। इवेक्युएशन प्लान पर उन्होंने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को विस्तृत जानकारी दी।
तकरीबन 20 मिनट तक विदेश मंत्री ने कैबिनेट की बैठक में इवेक्युएशन प्लान और रूस और यूक्रेन के साथ रणनीतिक बातचीत का ब्यौरा दिया। कैबिनेट की बैठक से पहले केबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक अलग से हुई थी, जिसमें रूस यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को निकालने और ताजा रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर गाइडलाइंस के मुताबिक रखा जाएगा ध्यान
टेस्ट में अगर कोई कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो एयरपोर्ट प्रशासन सरकार की गाइडिलाइंस के मुताबिक संबंधित शख्स का ध्यान रखेगी और उसे इलाज की सुविधा मुहैया करवाएगी। एयरपोर्ट की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने वाले पैसेंजरों को फ्री वाईफाई सुविधा, भोजन और पीने का पानी उपलब्ध करवाए जाएंगे।