Ukraine – Russia War: यूक्रेन पर घातक रूसी हमलों से गुल हुई कीव की बिजली, 6 नागरिकों की मौत
Breaking Desk | BTV Bharat
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बुनियादी ढांचों पर हवाई हमलों का आरोप लगाते हुए रूस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जेलेंस्की का कहना है कि इन हमलों के कारण यूक्रेन के शहर फिर से अंधेरे की चपेट में आ गए हैं। पावर कट और सर्दी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रूसी मिसाइलों ने राजधानी कीव को अंधेरे में धकेल दिया है।
पूरे देश में ब्लैकआउट
पूरे देश में ब्लैकआउट के दौरान हुए हमलों में यूक्रेन की राजधानी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा है कि बड़े पैमाने पर रूसी मिसाइलों के हमलों के कारण यूक्रेन के पश्चिम में खमेलनित्स्की परमाणु ऊर्जा स्टेशन की बिजली यूनिट से सप्लाई पूरी तरह ठप है। जेलेंस्की ने कहा कि बिजली, गर्मी, पानी, इंटरनेट, मोबाइल फोन कनेक्शन और चौबीसों घंटे मुफ्त फार्मेसी सेवा के उपलब्ध कराने के लिए यूक्रेन के आसपास विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे। रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इनकार किया है.
50 रूसी सैनिक मारे गए और 50 घायल हो गए
आपको बता दें कि रूस ने दक्षिण में खेरसॉन शहर के आसपास से अपनी वापसी के बाद अपने कुछ सैन्य बलों को भेजा है। रूस 2014 के बाद से डोनेट्स्क शहर के पश्चिम की सीमा के एक हिस्से पर आक्रामक तरीके से दबाव डाल रहा है। यूक्रेनी सेना ने पूर्वी लुहान्स्क क्षेत्र में एक गोला बारूद डिपो पर हमला किया। इस दौरान लगभग 50 रूसी सैनिक मारे गए और 50 घायल हो गए।
यूक्रेनी सेना ने यह दावा किया है
यूक्रेनी सेना ने यह दावा किया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन को अतिरिक्त 400 मिलियन डॉलर सैन्य सहायता देने की घोषणा हाल ही में की थी। इसमें हथियार, युद्ध सामग्री और वायु रक्षा उपकरण शामिल होंगे। बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को 19.7 अरब डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की है।
ये भी पढ़े: Jama Masjid में लड़कियों की एंट्री बैन, दिल्ली महिला आयोग ने इमाम को जारी किया नोटिस