spot_img
35.7 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

UP Assembly Elections: मथुरा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली हैं। इसके मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) गुरुवार को Mathura जिले के तीर्थ नगरी वृंदावन पहुंचे। जहां पर उन्होंने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। वृंदावन हेलीपैड से बाहर निकलने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और फिर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे।

UP Assembly Election: सपा, बसपा और अपना दल ने किया उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
ठाकुर बांके बिहारी की पूजा अर्चना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने ठाकुर बांके बिहारी की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, गोस्वामी सेवायत द्वारा उनका दुपट्टा बा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मंदिर से निकलने के पश्चात केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर एक पर कुछ मिनट खड़े रहे और रास्ते मे लोगों से बात करते हुए चल रहे थे।

डॉक्टर्स, वकील और शिक्षकों से बात करेंगे शाह

बता दें कि, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री मथुरा के शिरडी बाबा विद्या मंदिर पहुंचेंगे। जहां पर मतदाताओं से संवाद करेंगे और संतों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। हालांकि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शाह पहली बार मथुरा आए हैं। वहीं, शाह मथुरा में 330 प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। उनसे मिलने के लिए 330 लोगों की सूची बनाई गई है। इसमें 49 डॉक्टर, 85 व्यापारी और 65 शिक्षक शामिल हैं।

सुरक्षा के इंतजाम में जुटा जिला प्रशासन

देश के गृह मंत्री अमित शाह के मथुरा आने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। वहीं, गृहमंत्री की सूचना मिलने के बाद प्रशासन तेजी से कार्य में जुट गया। उस जगह पर स्थानीय जिला प्रशासन खुद जाकर पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 2:15 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles