नई दिल्ली: 21 जून को शुरु हुए नए वैक्सीनेशन अभियान (Corona Vaccination) के बाद लोगों को सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश ने बाजी मार ली है। यूपी देशभर के राज्यों को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच गया है। अब तक यह रेकॉर्ड महाराष्ट्र के पास था। गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाकर यूपी ने यह रेकॉर्ड अपने नाम किया है। गुरुवार को राज्य में 7,04,208 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबियत नाजुक, देखने पहुंचे JP Nadda और योगी
यूपी ने महाराष्ट्र को पछाड़कर
अब तक महाराष्ट्र में साढ़े तीन करोड़ डोज लगभग तीन दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। लेकिन यूपी में गुरुवार को कुल डोज की संख्या 3,59,79,957 पहुंच गई, जो महाराष्ट्र के मुकाबले लगभग दो लाख ज्यादा है। बता दे महाराष्ट्र में गुरुवार तक वैक्सीन की कुल 3,57,54,968 डोज लगाई जा चुकी हैं। जबकि यूपी में करीब 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाई जा चुकी है।
दो से तीन दिनों में आई तेजी
यूपी ने बीते दो से तीन दिनों में रेकॉर्ड वैक्सिनेशन किया है। बीते गुरुवार को ही सात लाख से अधिक डोज लगी हैं। जिसके चलते यूपी महाराष्ट्र को वैक्सिनेशन में पिछाड़ने में कामयाब हो पाया। तो वहीं यूपी में इस समय वैक्सीन लगाने की रफ्तार भी महाराष्ट्र से दोगुनी है। जहां महाराष्ट्र में लगभग तीन लाख डोज प्रतिदिन लग रही हैं जबकि यूपी में यही रफ्तार अब छह से सात लाख औसत पहुंच चुकी है।
UP : ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान बवाल, सपा-भाजपा गुट में हुई हाथापाई
सीएम योगी ने दिखाई सख्ती
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए और खुद डेली बेसिस पर वैक्सीनेशन की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इसी सख्ती के चलते वैक्सीनेशन में तेजी आई है और परिणाम ये है कि यूपी वैक्सीनेशन के मामले में देशभर में पहले पायदान पर पहुंच गया है।