नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में ‘जीका’ (Zika Virus) संक्रमित महिला के प्रसव का पहला मामला सामने आया है। कानपुर के काजीखेड़ा निवासी प्रतिमा (Pratima) ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक स्वस्थ नवजात मां के पास है। और दूसरे नवजात की हालत गंभीर है, उसे नर्सिंग होम के आईसीयू (ICU) में रखा गया है।
UP: नई हवा है जो BJP है वही सपा है – Congress

बच्चे की धड़कन में समस्या है और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। लिवर भी प्रभावित है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम मॉनीटरिंग कर रही हैं। काजीखेड़ा के रहने वाले ‘भरत महतो’ की पत्नी ‘प्रतिमा’ की ‘जीका’ संक्रमित रिपोर्ट आठ नवंबर को आई थी। उस समय गर्भधारण का आखिरी सेमेस्टर था।प्रतिमा को गीतानगर स्थित प्रावी वीमेंस एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती कराया गया हैं। ‘भरत महतो’ ने बताया कि – 12 नवंबर को ऑपरेशन से पत्नी का प्रसव हुआ। प्रसव ‘डॉ. मोनिका सचदेवा’ ने कराया। एक बच्चा बिलकुल ठीक है। डॉक्टर ने दूसरे बच्चे की हालत को गंभीर बताया हैं। प्रतिमा को मंगलवार को अस्पताल से घर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाकर उसका यूरीन सैंपल ले लिया है।
UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
प्रतिमा ने बताया कि – जीका पॉजिटिव होने के बाद उसे कुछ समस्या नहीं हुई। वह फिलहाल बच्चे को लेकर परेशान हैं। पहले डॉक्टर बता रहे थे कि – बच्चे ठीक हैं। आईसीयू में भर्ती नवजात की स्थिति ‘जीएसवीएम मेडिकल कालेज’ के बालरोग विशेषज्ञों ने भी देखी हैं। उनका कहना है कि – बच्चे को माइक्रोसेफली या जीका से संबंधित कोई दिक्कत नहीं है। भरत महतो ने बताया कि – शादी के आठ वर्ष बाद पत्नी का यह पहला प्रसव है। उन्होंने बताया कि – नर्सिंग होम का खर्च ज्यादा आ रहा है। उन्हें बच्चे का इलाज कराने में समस्या आ रही है।
अभी तक मिले जीका संक्रमितों में नौ गर्भवती महिलाएं हैं। इनमें दो गर्भवती जीका निगेटिव हो गयी हैं। एक महिला को प्रसव हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें छह महिलाओं की मॉनीटरिंग कर रही हैं। गर्भधारण के समय किसी गर्भवती को कोई समस्या की रिपोर्ट नहीं आयी हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।