spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी आज से जायेंगे दो दिन के अयोध्या दौरे पर |

नई दिल्ली: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का शनिवार से दो दिन का रामनगरी अयोध्या का दौरा शुरू होने वाला हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM) के पद की शपथ (Oath) लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी का यह अयोध्या का पहला दौरा है।

मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) रामनगरी अयोध्या के दो दिन के दौरे पर दोपहर 2:45 पर अयोध्या के श्रीराम एयरपोर्ट पर पहुंचे | सबसे पहले उनका नया घाट पर यात्री निवास सरयू होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम (Program) रखा गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी 4:30 बजे हनुमानगढ़ी से श्रीराम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में सिरकत करेंगे। इसके तुरंत बाद श्रीरामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन का कार्यकर्म रखा गया हैं । शाम को पुष्कर सिंह धामी का सरयू नदी के तट पर आरती करने का भी कार्यक्रम तय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या की यात्रा को लेकर कहा हैं कि ‘मैं कई बार अयोध्या जा चुका हूं’। और एक बार फिर अयोध्या (Ayodhya) जा रहा हूं। हमारे देश और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना करुंगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राममंदिर के समर्थन में फैसला आने के बाद यह पहला दौरा है। उनके साथ आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एवं पूर्व कंद्रीय मंत्री मनिंदर सिंह बिट्टा भी पहुंचने वाले हैं।

सोनिया के पास ही अभी रहेंगी कांग्रेस की कमान

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात तक दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट के भूमि पूजन के कार्यक्रम में आयोजित भजन संध्या स्थल में शामिल रहेंगे। अगले दिन धर्मशाला की भूमि पूजन के दौरान यज्ञ में आहुति देने के साथ वहां पर धर्मशाला की आधारशिला रख सकते हैं | इसके बाद पुष्कर सिंह धामी का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अयोध्या के एयरपोर्ट से उत्तराखंड रवाना हो जाएंगे।

उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री इससे पहले बीते महीने मुजफफरनगर दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री धामी पद की शपथ लेने के बाद वह लखनऊ आए थे, लेकिन उनका बतौर मुख्यमंत्री रामनगरी अयोध्या का यह पहला दौरा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles