spot_img
31.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Uttrakhand: Joshimath में दरार बढ़ने के बाद लगातार बढ़ रहा खतरा, 93 परिवारों को किया गया शिफ्ट

Uttrakhand: Joshimath में दरार बढ़ने के बाद लगातार बढ़ रहा खतरा, 93 परिवारों को किया गया शिफ्ट

Breaking Desk | BTV bharat

उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में कई मकानों में दरारें आने के बाद कम से कम 93 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। राज्य के चमोली जिले में, बदरीनाथ तथा हेमकुंड साहिब के रास्ते में आने वाला जोशीमठ समुद्र तल से 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भूकंप के अत्यधिक जोखिम वाले ‘जोन-पांच’ में आता है।

यहां बसने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ा दिया है

यहां पर बनाई गई एनटीपीसी के सुरंग और अन्य निर्माण योजनाओं ने यहां बसने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। लगातार हिलती धरती मकानों में दरारें बढ़ा रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि अब तक शहर के विभिन्न इलाकों में 561 मकानों में दरारें आ चुकी हैं। इनमें रविग्राम में 153, गांधीनगर में 127, मनोहरबाग में 71, सिंहधार में 52, परसारी में 50, अपर बाजार में 29, सुनील में 27, मारवाड़ी में 28 और लोअर बाजार में 24 मकान शामिल हैं।

ये भी पढ़े: West Bengal में अब Mid Day Meal में परोसा जाएगा चिकन, BJP सहित पूरे विपक्ष ने ममता सरकार पर बोला हमला

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 1:38 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles