spot_img
31.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Uttrakhand: Dharchula के निचले इलाकों में बारिश के बाद कल शाम से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही

Uttrakhand: Dharchula के निचले इलाकों में बारिश के बाद कल शाम से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही

Weather Desk | BTV Bharat

मौसम में अचानक तब्दीली आई। जिले की दारमा और व्यास घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ जबकि मुनस्यारी के नाचनी के अलावा देर शाम कनालीछीना विकासखंड मुख्यालय, सतगढ़, भौंतड़ी और मड़मानले क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई है जिससे सब्जियों और फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। सीमांत जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ था। कल भी दिनभर धूप खिली रही।

शाम को जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बादल छाने शुरू हुए

शाम को जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में बादल छाने शुरू हुए। मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों पर हिमपात हुआ। दारमा और व्यास घाटी के सभी गांवों में हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दातू गांव निवासी मनोज दताल ने बताया कि मंगलवार को अत्यधिक बर्फबारी हुई है। दातू गांव के प्रधान जमन सिंह दताल ने बताया कि ठंड बढ़ने से छह नवंबर से सभी गांवों के लोग निचली घाटी की ओर लौटना शुरू करेंगे।

नाचनी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे

इधर मुनस्यारी के नाचनी क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरे। नाचनी के अलावा तेजम, क्वीटी, बिर्थी, होकरा क्षेत्र में भी ओलावृष्टि से खेतों में तैयार सब्जियों के साथ ही माल्टा, संतरा, नींबू सहित अन्य फलदार पेड़ों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। वहीं जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में मौसम सामान्य रहा।

ये भी पढ़े: PWD मंत्री Jitin Prasad ने कानपुर में अपनी उंगली से ही खोद दी 34 करोड़ रुपये से बनी सड़क

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles