spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Vastu Tips: इसमें है आपकी उन्नति का राज, रखें विशेष ध्यान

वास्तुशास्त्र में घर की सीढ़ियों के निर्माण का अपना विशेष महत्व है। प्राचीन वास्तु ग्रंथों ने भी इसकी महत्ता बताई है। आम रूप से देखें, तो ये सीढ़ियां ही हैं, जो हमें ऊपर से नीचे लाती हैं और नीचे से ऊपर भी ले जाती हैं। वास्तु शास्त्री और ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा से जानते हैं कि सीढ़ियों को घर मे कैसे उपयोग करें कि वो हमें उन्नति की ओर अग्रसर कर सकती हैं।

घर में कहां पर बनवाएं सीढ़ी

वास्तु के नियमानुसार, सीढ़ियां घर के ईशान कोण और ब्रह्म स्थान को छोड़कर किसी भी दिशा में बनाई जा सकती हैं। सबसे अच्छा होगा, अगर आप दक्षिण में सीढ़ियों का निर्माण करें। दूसरे स्थान पर सीढ़ियां पश्चिम में बना सकते हैं। तीसरे स्थान पर आग्नेय कोण में, चौथे स्थान पर वायव्य कोण में, पांचवे स्थान पर पूरब में और छठे स्थान पर उत्तर में सीढ़ियों का निर्माण करा सकते हैं।

उन्नति और विकास के लिए बनाएं सीढ़ियां

सीढ़ियां भारी और ऊंची होती हैं, तो इसके लिए उसी स्थान को चुनते हैं जो वास्तु के अनुसार इसके लिए निश्चित है। अर्थात दक्षिण-पश्चिम कोना। यदि यहां सीढ़ियां, होंगी तो घर की उन्नति और विकास आगे बढ़ सकता है। दक्षिण और पश्चिम में भी सीढ़ियां बनाना वास्तु के अनुकूल है।

नंबर भी है महत्वपूर्ण

वास्तु शास्त्र के हिसाब से सीढ़ियां यदि विषम संख्या में हों, तो अच्छा रहता है। जैसे 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25 आदि। इसके अलावा यदि सीढ़ियों की संख्या विषम भी हो और 3 से भाग देने पर 2 शेष बचे तो वह संख्या अति उत्तम मानी गई है, जैसे 17, 23, 29 आदि।

सीढ़ियों के नीचे ना हो बाथरूम

सीढ़ियों के नीचे किचन, बाथरूम और मंदिर बिल्कुल न बनाएं। यदि सीढ़ियां दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण या पश्चिम में होती हैं तो उसके नीचे केवल स्टोर बना सकते हैं। यदि घर की सीढ़ियां उत्तर और पूर्व में हों, तो सीढ़ियों के नीचे खाली स्थान रखना आवश्यक है। सीढ़ियां प्रगति का द्वार होती हैं, इसलिए सीढ़ियों को सीधा ले जाना अच्छा नहीं रहता। सीढ़ियों का घुमाव क्लॉकवाइज होना चाहिए अर्थात् सीधे हाथ की ओर से उसका घुमाव हो। एंटी क्लॉकवाइज अर्थात् बाएं हाथ को घूमने वाली सीढ़ियां बनाने से बचें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,033,893
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
533,540
Total deaths
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
44,500,353
Total active cases
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles