नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखीसराय से विधायक विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए। विजय सिन्हा लखीसराय से तीसरी बार लगातार विधायक चुने गए हैं। पिछली सरकार में वे श्रम संसाधन मंत्री थे।
Patna: Bharatiya Janata Party MLA Vijay Sinha elected as the Speaker of Bihar Assembly pic.twitter.com/SMbhWaRHeM
— ANI (@ANI) November 25, 2020
बिहार विधानसभा स्पीकर के चुनाव में एनडीए प्रत्यासी विजय कुमार सिन्हा ने जीत हासिल कर ली है। चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को 126 और महागठबंधन को 114 वोट मिले हैं। वहीं जीत हासिल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनकी कुर्सी तक पहुंचाया और बधाई दी।
बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) 43 विधायकों के साथ इस गठबंधन में दूसरे नंबर है। मिली जानकारी के अनुसार सदन के अध्यक्ष का पद एनडीए गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया।
हाल ही में संपन्न चुनावों में विजय सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार से 10694 मतों से हराकर लगातार तीसरी बार लखीसराय सीट पर कब्जा किया हैं। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बनाए गए हैं। निवर्तमान विधानसभा में जदयू के विजय कुमार चौधरी सदन के अध्यक्ष थे।