spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Viral VIDEO: MS Dhoni का देसी अंदाज, ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, किसानों संग खेतों की जुताई का वीडियो वायरल

Viral VIDEO: MS Dhoni का देसी अंदाज, ट्रैक्टर चलाते दिखे धोनी, किसानों संग खेतों की जुताई का वीडियो वायरल

Viral Desk | BTV bharat

महेंद्र सिंह धोनी अपने बाइक और कारों के प्यार के लिए जाने जाते हैं चाहे विंटेज हो या हाई टेक्निक। इस बार उन्होंने अपने खेत के खेतों पर ट्रैक्टर चलाकर अपने फैंस का ध्यान खींचा है। पूर्व भारतीय धोनी ने दो साल के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज रहे माही ने बुधवार (8 फरवरी) को खेतों पर ट्रैक्टर चलाते हुए खुद का एक वीडियो शेयर करते हुए, इसे अपनी नई सीख बताया। सीएसके के कप्तान ने वीडियो के साथ धांसू कैप्शन दिया, जिसमें कहा गया है कि खेतों में ट्रैक्टर के उचित उपयोग के लिए इसे चलाना सीखना एक समय लेने वाली प्रक्रिया थी।

 

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ नया सीखने में अच्छा लगा

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कुछ नया सीखने में अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय लगा।’ वीडियो में, धोनी को किसानों से खेत की जुताई सिखते हुए देखा जा सकता है। लॉकडाउन के दौरान भी ट्रैक्टर के साथ उनकी फोटोज वायरल हुईं थीं। क्रिकेट से संन्यास लेने के पहले से ही धोनी अपना पूरा ध्यान खेती, पशुपालन में लगा चुके हैं। अपने फॉर्महाउस में ही खेती करते हैं। वहां उन्होंने कड़कनाथ मुर्गे भी पाले हैं। कुत्तों के साथ बकरियां और घोड़े भी रखे हैं।

ये भी पढ़े: नोएडा से BJP सांसद ने सुनाया पड़ोसी का ‘मोदी वाला किस्सा’, सामने बैठे PM Modi भी मुस्कुरा दिए

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 2:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles