spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Viral Video: सड़क पर दौड़ती स्कूटी पर रोमांस करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Viral Video: सड़क पर दौड़ती स्कूटी पर रोमांस करना पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Viral Desk | BTV Bharat

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क पर दौड़ती स्कूटी पर रोमांस करना एक जोड़े को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक लखनऊ के एक मुख्य मार्ग पर खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

दोनों रोमांस भी करते दिख रहे हैं

वीडियो में एक जोड़ा स्कूटी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान दोनों रोमांस भी करते दिख रहे हैं। लड़का स्कूटी चला रहा है, जबकि लड़की आपत्तिजनक हालत में बैठी हुई थी। मामले की जानकारी के बाद लखनऊ पुलिस ने इस जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की है। लखनऊ पुलिस की ओर से बताया गया है कि हजरतगंज थाने के अंतर्गत एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स और एक नाबालिग लड़की को स्कूटर पर गलत तरीके से बैठाया गया है। आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 23 वर्षीय चालक विक्की शर्मा को हिरासत में लेकर स्कूटी जब्त की गई है।

ये भी पढ़े: AAP विधायक ने Delhi विधानसभा में दिखाई नोटों की गड्डियां, रिश्वत का दावा, जान को बताया खतरा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 8:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles