spot_img
31.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

बिना हेलमेट पत्नी के साथ बाइक पर पकड़े गए विवेक, पुलिस ने किया ये काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का एक मीम वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर अपना कटा हुआ चालान का फोटो शेयर कर रहे है। दरअसल विवेक बिना हेलमेट के गाड़ी पर अपनी पत्नी को घुमा रहे थे इसी वक्त पुलिस ने एक्टर को देख लिया। फिर क्या पुलिस ने एक्टर का चालान काट दिया और मुंबई पुलिस ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया था।

सिंगर शिल्पा राव: मैंने कभी खुद को पिंजरे में कैद नहीं किया है

बॉलीवुड में विवेक एक ऐसे हीरों की लिस्ट में आते है जो कि अपनी फैमली के साथ और अपने साथ ज्यादा वक्त बिताते है। पार्टी, अवॉर्ड फन्शन में और दोस्तों के साथ कम ही घुमते है। कई सारे फिल्मों में काम करने के बाद विवेक की अच्छी-खासी पहचान है इंडस्ट्री में। फिलहाल तो विवेक ने अपनी प्रोफाइल पर एक वीडियों शेयर किया जो कि वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

इस वीडियों में विवेक ‘पावरी होरी है’ स्टाइल में बता रहे हैं कि उनका चालान कटा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो चालान की कॉपी दिखा रहे हैं। अब उनका ये वीडियो वायरल हो गया है और नेटिजन्स इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। उन्होंने यह पोस्ट मुंबई पुलिस को समर्पित किया है।

साथ ही विवेक ने यह भी लिखा कि मुंबई पुलिस का एक बार फिर से शुक्रिया मुझे ये एहसास दिलाने के लिए कि हमारी सुरक्षा ही सर्वोपरि है। विवेक इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि ‘ये हम हैं और ये हमारी बाइक्स हैं और ये हमारी पावटी कट गई है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘यह आपके लिए है मुंबई पुलिस।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऋतिक को भेजा समन, फिर से हुआ कंगना के साथ विवाद

गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय ने वैलेंटाइन के मौके पर अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए एक नई बाइक ली थी, और वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपनी नई बाइक पर बिना हेलमेट पहने मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए थे। इतना ही नहीं फैन्स संग सेल्फी भी क्लिक करवा रहे थे। इसी को लेकर पुलिस ने उनका चालान काट दिया था।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 11:37 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles