spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-NCR में और गिरेगा पारा

नई दिल्ली। दिल्ली में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की परत जम गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में कोहरा छाया रहेगा।

Weather Update: Cold wave continues in North India mercury get down to zero  in many areas severe cold will be on these states on next two days

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो- तीन दिनों में पारा और कुछ डिग्री गिरने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

हिंदू, हिंदुत्व को लेकर Rahul Gandhi को कम ज्ञान: RSS नेता इंद्रेश कुमार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है।      आईएमडी ने बताया कि यह अनुमान है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों, इससे सटे मध्य भारत और गुजरात के हिस्सों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

ठंड से कंपकंपाती दिल्ली, कितना गिर गया पारा - BBC News हिंदी

पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों और महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने एक बयान में बताया, ‘17 दिसंबर से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में, 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में 19 से 21 दिसंबर के बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 19 तथा 20 दिसंबर के बीच गुजरात में शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान है।’

बड़ी खबर: लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 साल होगी, कैबिनेट से प्रस्ताव पास!

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 363 था। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा‘, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक‘, 101 और 200 के बीच‘मध्यम‘, 201 और 300 के बीच‘खराब‘, 301 और 400 के बीच‘बहुत खराब’और 401 और 500 के बीच‘गंभीर’श्रेणी में माना जाता है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles