नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुशार विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों पर कम दबाव के क्षेत्र के साथ गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश हो सकती है। वहीं चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर ओडिशा के कुछ जगहों पर आज और कल तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मैसम विभाग ने महाराष्ट्र में लगातार हो रहे बारिश को देखते हुए बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। IMD के अनुसार आज मुंबई में ‘बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ तेज बारिश’ हो सकती है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर में रहने की सलाह भी दी गई है।
Water Logging in #sakinaka #Mumbai due to heavy #Rain.#MumbaiRains #CycloneGulab #Cyclones #Bmc #ArabianStorms pic.twitter.com/5LYtL2LE7t
— Aakash Agarwal (@aakash1002) September 29, 2021
पूर्व तट और मध्य भारत में भीषण वर्षा कराने के बाद चक्रवात गुलाब मंगलवार को कमजोर पड़ गया, मगर पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद उसके फिर मजबूत होने के आसार हैं। उधर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव की वजह से दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 घंटे में कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना समेत बंगाल के कई इलाको में भारी बारिश होगी।
29 सिंतबर का राशिफल: जानिए क्या है आज का राशिफल, किसके लिए है दिन अच्छा- बुरा
आईएमडी मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक के. एस. होसलीकर ने कहा, ‘गुलाब चक्रवात का शेष प्रभाव मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण पर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश होगी। कोंकण के उत्तरी हिस्से और मध्य महाराष्ट्र में बुधवार को अधिक वर्षा होगी।’ वहीं चक्रवात गुलाब के कारण हुई लगातार बारिश और बाढ़ से महाराष्ट्र भर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। सूखा प्रभावित मराठवाड़ा 24 घंटे में 10 मौतों की सूचना देते हुए सबसे अधिक प्रभावित हुआ। मौसम अधिकारियों ने जिला और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को सतर्क करते हुए बुधवार को और बारिश होने की संभावना जताई है।
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा kangana Ranaut का ऐसा अंदाज कि हो गई ट्रोल
अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। आईएमडी यह भी कहना है कि पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदान, ओडिशा और झारखंड में भी अगले दो दिनों के दौरान वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश की संभावना है। बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश” की संभावना है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।