नई दिल्ली। दिल्ली(Delhi) वालों के राहत की बात है। दरअसल मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक यहां जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगा। क्योंकि 15 जून के बाद से मौसम बदलने के असार दिखाई दे रहे है। जिसके अनुसार मानसून जैसा माहौल रहेगा। और लोगों को थोड़ा सा अच्छा लगेगा।
Delhi: घर-घर राशन योजना का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, अब होगी सुनवाई
गौरतलब है कि इतनी बारिश होने के बावजूद भी दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने बहुत बुरा हाल कर रखा है। लोग परेशान हो चुके है। इसी को लेकर मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इससे पहले वर्ष 2008 में भी दिल्ली में मानसून की दस्तक 15 जून को दर्ज की गई थी।
उन्होंने बताया है कि इस बार मानसून आने का समय 27 जून के आसपास माना जा रहा था, लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से यह 12 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इसका असर तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के इलाकों में देखने को भी मिल सकता है।
कुलदीप श्रीवास्तव ने आगे कहा है कि,- कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से दक्षिण पंजाब की ओर से टफ़ॱर पहुंचेगी। दक्षिण पश्चिमी हवाओं का रुख पश्चिमी तटीय इलाकों से होते हुए बढ़ेगा। इस अनुकूल स्थिति की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून का असर दक्षिणी राजस्थान और कच्छ के बाहरी इलाकों में भी पांच से छह दिन के भीतर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में आज से शुरु हो रही है शराब की होम डिलीवरी
मानसून के जल्दी आने के तीन प्रमुख कारण हैं। इसमें बड़े क्षेत्र में बारिश का होना, अधिक बारिश होना और हवाओं का जल्दी आना शामिल हैं। 2013 में मानसून ने 16 जून तक पूरे देश में दस्तक दे दी थी।