spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

West Bengal:पेड़ से लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने यह जानकारी दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।‘ पुलिस ने कहा कि बेरा रविवार दोपहर से लापता हो गया था और सोमवार शाम को दतन इलाके में उसके गांव के पास ही एक पेड़ से बेरा का शव लटकता पाया गया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, ‘हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। हमें न्याय चाहिए। वह कल शाम से ही लापता थे और आज उनका शव पेड़ से लटकता पाया गया। हम हिंसा की निंदा करते हैं।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष अजित मैती ने कहा, ‘हमने सुना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदि था। पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए। हम भाजपा द्वारा हर मौत के मामले के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,294
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
581
Total active cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
44,465,783
Total recovered
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles