नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बारें में क्या ही कहे, हर बार किसी ना किसी केस में इनका नाम आ जाता है। एक केस बंद नहीं होता है तब तक दूसरा केस कंगना के लिए तैयार हो जाता है। बॉलीवुड में शायद पहली एक्ट्रेस है कंगना जो हमेशा ही किसी ना किसी विवाद के चलते खबरों में रहती है। देश द्रोह का आरोप लगने से कंगना अपनी बहन के साथ पुलिस स्टेशन गई और सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गई।
कंगना के खिलाफ केस दर्ज
हिंदी फिल्म जगत की एक्ट्रेस कंगना जो हमेशा ही खबरों में रहती है। पुलिस केस तो मानों कंगना के लिए हर चार दिन बाद तैयार हो जाते है। फिलहाल तो हर तरफ ये खबर चल रही है और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें वायरल हो रही है।
Mumbai: Actor Kangana Ranaut and her sister Rangoli appear before Bandra Police to record their statements, in connection with a sedition case pic.twitter.com/ACkLgBXARA
— ANI (@ANI) January 8, 2021
कास्टिंग डायरेक्टर साहिल सईद ने कंगना पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आरोप है कि कंगना अपने ट्वीट्स के जरिए नफरत फैलाती है और हिंदू और मुस्लिम को लेकर भी महौल खराब कर रहीं है। इस आरोप के चलते कंगना को अपनी बहन के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होना पड़ा है। ये आरोप के चलते कंगना और रंगोली दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई और उन्हें पुलिस कार्रवाई में सहयोग के लिए कहा गया।
आपको बता दे कि कंगना को 3 समन दिए गए है उसके बाद ही कंगना और रंगोली पुलिस स्टेशन पहुंचे है। एक्ट्रेस ने बॉम्बे हाईकोर्ट से FIR खारिज करने की मांग की पर कोर्ट ने ऐसा करने से मना कर दिया है। फिलहाल तो कहा गया है कि 8 फरवरी को दोबारा कंगना पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया गया था, जिसके चलते कंगना आज गई थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कंगना के कई सारें वीडियो वायरल होते रहते है। हाल ही एक वीडियो कंगना का जो वायरल हो रहा है उसमें कंगना ने अपने कई सवाल उठाए है।
Why am I being mentally, emotionally and now physically tortured? I need answers from this nation…. I stood for you it’s time you stand for me …Jai Hind 🙏 pic.twitter.com/qqpojZWfCx
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 8, 2021
वीडियो में कंगना ने कोर्ट के सामने भी सवाल उठा दिए हैं। कंगना का कहना है कि क्या ये ऐसा जमाना आ गया है जहां पर महिलाएं अपनी आवाज भी नहीं उठा सकती हैं।