नई दिल्ली। देशवासियों को कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर से अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। इसके पीछे मुख्य वजह है कि देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से संम्पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया था। अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कोरोना हालातों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे प्रयासों के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
पिछले 22 दिनों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है। 3 मई के समय देश में 17.13% सक्रिय मामलों की संख्या थी अब यह घटकर 10.17% रह गई है। पिछले 2 हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी देखी गई है: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल pic.twitter.com/TarUJ6Xxyv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2021
कोरोना पर 46 जिलों के DM से चर्चाः PM Modi की कहीं मुख्य 9 बातें…
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 22 दिनों से देश में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है। 3 मई के समय देश में 17.13% सक्रिय मामलों की संख्या थी अब यह घटकर 10.17% रह गई है। पिछले 2 हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी देखी गई है।
लव अग्रवाल के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों के दर में कमी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 2,22,000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 40 दिन के बाद यह अब तक के सबसे कम मामले दर्ज़ किए गए हैं। ज़िला स्तर पर भी कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। 3 मई तक रिकवरी दर 81.7% थी अब यह बढ़कर 88.7% हो गई है।
जानें कब और कैसे बनाई जाती है ‘बुद्ध पूर्णिमा’, और क्या है इसका महत्व
आपको बता दें कि भारत सरकार के आकड़ो के मुताबिक देशभर में अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 21.80 करोड़ से अधिक (21,80,51,890) कोविड वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराया है। जिनमें अभी भी 1.80 करोड़ से अधिक (1,80,43,015) वैक्सीन की डोज़ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।