नई दिल्ली। इस वर्ष यानी 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। आज चंद्र ग्रहण के साथ-साथ कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। यह चंद्र ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण, ब्रह्मांड की एक खगोलीय घटना है। वैसे तो यह घटना पृथ्वी से मीलों दूर घटती है लेकिन इसका असर मानव जीवन पर होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक होता है।
जरूर कर लें ये काम, चन्द्र ग्रहण लगने से पहले
- इस दौरान भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये शरीर के लिए नुकसानदायक माना गया है।
- घर में पके हुए भोजन में सूतक काल लगने से पहले ही तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। जिससे भोजन दूषित नहीं होता है।
- इस समय बच्चे, वृद्ध,गर्भवती महिला, एवं रोगी को यथानुकूल खाना अथवा दवा लेने में कोई दोष नहीं लगता हैचन्द्र ग्रहण किसी भी मास की पूर्णिमा पर घटित होता है तो ऐसे में इस दौरान भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर करें।
- इस दिन जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान भी करना चाहिए।
- इस दौरान अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप की संख्या न्यूनतम 108 होनी चाहिए।
- ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं करें। ऐसा करने से चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं रहता है।
ग्रहण के समय न करें यह काम
- इस दौरान तेल मालिश करना, जल ग्रहण करना, मल-मूत्र विसर्जन, बालों में कन्घा करना तथा यौन गतिविधियों में लिप्त होने जैसे काम ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए।
- चंद्र ग्रहण से 12 घण्टे तथा चन्द्र ग्रहण से 9 घण्टे पहले से ग्रहण खत्म होने तक भोजन नहीं करना चाहिए। लेकिन बालकों, रोगियों और वृद्धों के लिए भोजन ग्रहण न करने का समय 3 घंटे का ही है।