नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक्टिंव रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सिनेमा जगत में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड में फिल्म ‘इशकजादे’ से डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म में ही अर्जुन कपूर ने धमाल मचा दिया।इस मौके पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह आज भी ऐसा महसूस करते हैं, जैसे शूटिंग का पहला दिन हो।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनकी कार का है। इस वीडियो से साफ है कि वह सुबह-सुबह अपने काम के लिए बाहर निकले हैं। वीडियो में कार का शीशा दिख रहा है, जिसमें अर्जुन कपूर फोन के कैमरे से वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘आज जब मैं काम पर निकला, तो मुझे रोशनी की पहली किरण में भीगने के लिए आभारी महसूस हुआ। इस इंडस्ट्री में एक दशक तक काम करने के बाद भी आज भी ऐसा लगता है जैसे शूटिंग का पहला दिन हो।’
अर्जुन कपूर के इस वीडियो को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ मलाइका ने अर्जुन के लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा। मलाइका ने लिखा, ‘बधाई हो!!! कई और दशक तक अर्जुन कपूर।’
अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा की इस इंस्टा स्टोरी को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘उम्मीद है इतने छोटे आउटडोर के साथ मुझे इतने लंबे समय तक दूर नहीं रहना पड़ेगा।’ इसके साथ अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए एक हार्ट इमोजी भी लगाया।
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह और परिणीति चोपड़ा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने एक प्यारा नोट लिख, ‘फिल्म इंडस्ट्री में दस साल। मैं आदि सर और डायरेक्टर हबीब फैसल का एहसानमंद हूं, जिन लोगों ने मुझे इशकजादे जैसी फिल्म दी।