spot_img
35.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

जब मुनव्वर फारुकी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे डिनर डेट पर, तो यूजर्स को याद आई अंजली अरोड़ा

नई दिल्ली। कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉकअप जीतने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने कहा है कि वह कुछ महीनों से नजीला को डेट कर रहे हैं और उन्हें अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड नजिला संग स्पॉट किया जाता है। उनकी रोमांटिक अंदाज में कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

Prince Narula Asks Munawar Faruqui And Anjali Arora To Breakup In Lock Upp  Reality Show | मुनव्वर फारुकी-अंजलि अरोड़ा की बढ़ती नजदीकियां देख प्रिंस  नरूला ने दी नसीहत, शो में दोनों ...

अब कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया, दरअसल दोनों मूवी डेट के लिए गए थे। दिलचस्प बात यह रही की इस दौरान दोनों ने ही मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। कई यूजर्स अंजलि अरोड़ा का मजाक भी बना रहे हैं।

पैपराजी अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मुनव्वर और उनकी गर्लफ्रेंड नजीला बाइक पर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। मुनव्वर ने ब्लैक टी शर्ट और लाइट ब्लू जींस पहनी हुई थी, वहीं नजीला ने भी ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक ब्लेजर को ब्लू जींस के साथ टीमअप किया था। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। खासतौर पर लोग नजीला की तारीफ भी करते दिखाई दिए।

मुनव्वर और नजीला को साथ देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, माशाअल्लाह खूबसूरत जोड़ी…इसी तरह से दूसरे यूजर ने नजीला की तारीफ करते हुए लिखा, उसकी आंखें कितनी प्यारी हैं। कुछ यूजर्स लॉकअप प्रतिभागी अंजलि अरोड़ा के बारे में भी कमेंट करते दिखे। एक ने लिखा अंजली कोने में रो रही है और हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की।

बता दें कि लॉकअप में अंजलि और मुनव्वर को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था और दोनों की जोड़ी को शो में खूब पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें मुनांजलि नाम भी दे दिया था। यहां आपको बता दें कि मुनव्वर पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। हालांकि वह पत्नी से अलग हो चुके हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,756
Confirmed Cases
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
531,882
Total deaths
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
3,193
Total active cases
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
44,456,681
Total recovered
Updated on June 5, 2023 10:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles