spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

जब ऑटो रिक्शा में घूमती दिखी Shraddha Kapoor, तो फैंस ने कहा…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल होती है जो कि काफी साधारण और सीधे है, हमेशा ही अपनी सादगी से जो फैंस के दिलों में एक खास जगह बना लेते है।  ऐसी ही साधारण जिंदगी जीने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साधारण की जिंदगी को लेकर इन दिनों बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी चर्चा में हैं। श्रद्धा कपूर भी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।

BB15: रियालिटी शो बिग बॉस 15 की ट्रॉफी Tejasswi Prakash ने की अपने नाम

सोशल मीडिया पर  एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में सफर करती हुआ दिखाई दे रही हैं। वीडियो को खुद श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह ऑटो रिक्शा में मुंबई की सड़कों पर सफर करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने आंखों पर नजर का चश्मा लगाया हुआ है और ब्लैक टॉप पहना हुआ है। कोरोना गाइलाइंस का पालन करते हुए श्रद्धा कपूर ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ है। ऑटो रिक्शा में बैठकर उन्होंने अपना वीडियो बनाया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपका सही संडे कैसा है ??? मेरे ऑटो की सवारी, मेरे बालों में हवा, पुराने गाने।’ सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऑटो रिक्शा में सफर करने पर श्रद्धा कपूर के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की है।

अपने फिल्मी करियर को लेकर Arjun Kapoor ने साझा की अपनी प्रतिक्रिया

बात करें श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द निर्माता-निर्देशक लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के नाम की अभी तक घोषणा नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ काम करेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 10:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles