spot_img
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक :WHO

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेसियस ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की Covid-19 स्थिति चिंतित कर रही है, जहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा।

WHO के प्रमुख Tedros ने कहा कि WHO कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन सांद्रक, अस्थायी व चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है। विश्व निकाय के महानिदेशक ने कहा, ‘‘भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों बढ़ रही हैं। हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं।’

Covid-19 का भारत में मिला म्यूटेंट 44 देशों में पाया गया, WHO ने जाहिर की चिंता

आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,00,79,599 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 % दर्ज की गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं Covid-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

Health Alert: शरीर में गिर रही है ऑक्सिजन लेकिन महसूस नहीं हो रही, ‘Happy Hypoxia’

एक दिन में देश में 3,43,144 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद Covid-19 के मामले बढ़कर 2,40,46,809 हो गए हैं जबकि 4,000 और लोगों की मौत होने के बाद मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,62,317 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 37,04,893 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 15.41 % है जबकि Covid-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 83.50 % हो गई है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 7:12 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles